आगरालीक्स… आगरा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में मुन्नाभाई पकडा गया है। इन्होंने ढाई लाख रुपये में पेपर सॉल्व करने का ठेका लिया था, दो लख रुपये परीक्षा में पास होने के बाद दिए जाने थे।
मंगलवार को आगरा के सिकंदरा स्थित बालमुकुंद स्कूल में पहली पाली में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई, कॉलेज संचालक को एक अभ्यर्थियों पर शक हुआ, उनमे सख्ती से पूछताछ की गई तो मामला खुलता चला गया।
ढाई लाख रुपये में सौदा
स्कूल में पकडे गए मुन्नाभाई ने अपना नाम जय कुमार यादव पुत्र रामराज सिंह निवासी ग्राम हमीरपुर जिला बक्सर बिहार बताया वह हेमंत कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी कैमथल थाना गोंडा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया। पकड़े गए सॉल्वर ने बताया कि दूसरे के पहचान पत्र पर परीक्षा देने के लिए उसे पचास हजार रुपये एडवांस मिले थे। परीक्षा का परिणाम आने पर दो लाख रुपये और मिलने की बात तय हुई थी। कुल ढाई रुपये में सौदा तय हुआ था। इस कार्य में हेमंत के भाई हरेंद्र सिंह और चचेरा भाई प्रशांत कुमार पुत्र रविकिशन सिंह ने उसका साथ दिया था। मामले में तीनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी अमित पाठक ने मीडिया को बताया कि पूछताछ की जा रही है।
सॉल्व कॉपी देने के लिए सौदेबादी करने वाला गिरोह पकडा
सिपाही भर्ती परीक्षा की सॉल्व कॉपी देने वाला गिरोह पकडा गया है, इनसे डेढ़ लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पकड़े गए लोगों में अशोक कुमार पुत्र नन्दकिशोर निवासी शालपुर, थाना टप्पल, अलीगढ़, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र अजब सिंह निवासी नागर सालपुर, टप्पल, अलीगढ़, अनिल पुत्र रामसिंह निवासी तमरेर, थाना कुम्हेर, भरतपुर, राकेश पुत्र मिट्ठन निवासी कुम्हेर, भरतपुर, देवेंद्र शर्मा पुत्र धर्मवीर निवासी सकतपुर, नौझील, मथुरा, रिंकू उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र बनवारी लाल निवासी खेडिय़ा खुर्द, टïप्पल, अलीगढ़, मिथुन कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी विलखौरा, खैर, अलीगढ़, आविद खान पुत्र मुकीद खान निवासी सुनपहर, छर्रा, अलीगढ़, धर्मेंद्र कुमार पुत्र सियाराम निवासी सुनपहर, छर्रा, अलीगढ़ हैं। इनके साथी सचिन निवासी बनारस, योगेश पुत्र रघुराज निवासी जलालपुर थाना टप्पल, अलीगढ़, गौरव निवासी जावरा, मांट मथुरा व श्याम निवासी इतबारपुर, टप्पल, अलीगढ़ हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।