आगरालीक्स… सहालग में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों मूल्यवान धातुओँ की खऱीद और निवेश का बेहतर मौका है।
वायदा बाजार में मंगलवार को दोपहर में सोना 50,639 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। हालांकि कल की अपेक्षा सोने की कीमतों में आज मामूली से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दोपहर तक चांदी 61,047 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के 11 मई के भाव
फाइन गोल्ड 999 5105 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4982 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4543 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4135 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3292 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।