आगरालीक्स ..(Agra News 22nd November ).आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए आए पति पत्नी में मारपीट, 17 केसों में पति पत्नी साथ रहने के लिए हुए तैयार।
आगरा के पुलिस लाइन में रविवार को पति पत्नी के बीच में चल रहे विवादों को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग की जाती है। रविवार को यहां काउंसिलिंग के लिए दंपतियों को बुलाया गया। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती भी काउंसिलिंग के लिए पहुंची, युवती की शादी तीन साल पहले खेरागढ़ में हुई है। युवती ने अपने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, पति पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। ये दोनों ही अपने परिजनों के साथ परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे। यहां काउंसर ने दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी। पति पत्नी काउंसिलिंग केंद्र से बाहर आ गए, यहां दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पुलिस ने उन्हें रोका और दोनों पक्षों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया।

17 मामलों में हुई सुलह
वहीं, पविवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे 17 मामलों में सुलह हो गई, पति पत्नी काउंसिलिंग के बाद एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।