कोलकातालीक्स…प्रख्यात गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। फिल्मी सितारों ने जताया शोक।
बेचैनी की शिकायत पर अस्पताल ले गए थे
गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप सोमवार को अपने घर पर टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
भारतीय वेशभूषा में डिस्को गाना ऊषा उत्थुप का अलग अंदाज
उल्लेखनीय है कि गायिका ऊषा उत्थुप रम्भा हो.. रम्भा हो के गाने से सुर्खियों से आई थीं। ऊषा उत्थुप शुद्ध भारतीय वेशभूषा में डिस्को गाना गातीं थी, उनका अलग ही अंदाज रहा है। जानी चाको के निधन पर फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है।