Farah remained the coldest in the state, mercury reached 1 degree Celsius, Agra was 3.2 degree
आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी। पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस पर। फरह प्रदेश सबसे ठंडा। पारा 1 डिग्री सेल्सियस रहा।
बर्फीली हवाओं से कांप रहे है यूपी के कई शहर
यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बीती रात आगरा के समीप मथुरा जिले के फरह पर पारा एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान रहा है। कानपुर, अध्योध्या,सोनभद्र में पारा 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मथुरा में पारा दो डिग्री पर पहुंचा
मथुरा के बकरी अनुसंधान संस्थान के पीआरओ पुष्पेंद्र शर्मा के मुताबिक रात में फरह का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मथुरा के अन्य क्षेत्रों में भी पारा 2 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।
आगरा में सुबह 10 बजे तक कोहरा, दोपहर में हल्की धूप
मुजफ्फर नगर में 3 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 3-2 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं से लोगों का बुरा हाल हो गया है। झांसी, सुल्तापनपुर 3.9, झांसी और सुल्तानपुर में भी पारा चार डिग्री से नीचे रहा।