Friday , 5 June 2026
Home अध्यात्म Agra news: Sakat Chauth on January 10: Sankat Haran Ganeshji is worshipped, daughter-in-law women keep waterless fast
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra news: Sakat Chauth on January 10: Sankat Haran Ganeshji is worshipped, daughter-in-law women keep waterless fast

176

आगरालीक्स… सकट चौथ 10 जनवरी को है। इस दिन संकटहरण गणेश जी की पूजा होती है। पुत्रवती महिला रखती हैं निर्जला व्रत। जानिये विस्तार से।

घरों में बनाया जाता है तिलकुटा

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान, गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि माघ कृष्ण पक्ष दिन मंगलवार 10 जनवरी को ही सकट चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा होती है। कच्चे तेल को गुड में कूटकर तिलकुट बनाते हैं। खाने में तेल में सिकने वाली चीज बनाते हैं, जैसे कचौड़ी, बरूला, चीले, गुड़ व बाजरे के आटे की टिकिया।

पूजा विधि

एक चकले पर चंदन या रोली से देवता को काडते हैं एक दीपक जलाते हैं। एक लोटे में पानी, तिलकुट 4 या 8 कचौड़ी रख लेते हैं। गणेश जी की पूजा के बाद सकट की कहानी सुनते हैं। पूजा करके खाना खाते हैं।

दिन और रात दोनों तरह से मनाया जाता है पर्व

सकट का त्योहार किसी के यहां दिन का होता है किसी के यहां रात का होता है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियां निर्जल रहकर शाम को फलाहार करती हैं। इस दिन तिल को भूनकर गुड़ के साथ कूटा जाता है। इससे तिलकुट का पहाड़ बनाया जाता है, कहीं-कहीं तिलकुट का बकरा बनाकर उसकी पूजा करते हैं। घर का कोई पुत्र उसकी चाकू से गर्दन काटता है।

कुड़वा लेने की भी परंपरा

किसी के घर लड़का हो या नई शादी हुई हो तो कुड़वा रा लेने की परंपरा है इस दिन चंद्रमा की भी पूजा करते हैं, जिन लोगों के यहां दिन की पूजा होती है वह सूर्य की पूजा करते हैं।

♦सकट चौथ की कथा

एक गांव में देवरानी-जेठानी रहती थी, जेठानी बहुत गरीब थी देवरानी बहुत धंनवान थी। देवरानी के घर का काम जेठानी किया करती थी एक दिन संकट चौथ का त्योहार आया जेठानी ने देवरानी से कहा कि आज त्योहार है गुड दे दो तो देवरानी ने मना कर दिया।

सकट देवता ने गरीब जेठानी को किया धन-धान्य से पूर्ण

जेठानी ने अपने घर जाकर उसने कुछ नहीं बनाया बथुआ की टिक्की रोटी बना कर पूजा कर ली। रात को उसके घरवाले ने उसे बहुत मारा आधी रात के करीब सकट देवता आए ,तो बेचारी भूखी प्यासी रो रही थी। सकट देवता ने कहा मुझे भूख लग रही है उसने कहा कि मेरे पास तो कुछ नहीं है, बथुआ की रोटी है इसको खाओ तो खा लो सकट देवता ने खा लिया इसके बाद बोले कि मैं सो जाऊंगा कहां जाऊं जेठा ने कहा कर लो चारो कौने पांचवी दहलीज सकट देवता ने ऐसा ही किया सकट देवता ने कहा कि पौछूं किस्से कब जेठानी ने कहा पूछ लो मेरी ललाट से सकट देवता ने ऐसा ही किया सकट देवता चले गए सुबह उठकर देखा तो सारे घर में हीरा मोती सोना जवाहरात हो गई।

देवरानी ने भी पूछा उपाय

जेठानी ने देवरानी ने कहा कि आज जेठानी काम करने नहीं आई चलो चल कर देखूं देवरानी ने कहा कि उसके घर में तो ढेरों हीरा सोना पड़ा हुआ है, देवरानी ने कहा कि तुम काम करने क्यों नहीं आई जेठानी ने कहा कि अब मैं काम क्यों करुं मुझे तो सकट देवता ने सब कुछ दे दिया देवरानी ने कहा तुमने क्या किया कैसे खुश हुए सकट देवता मुझे बताओ।

घमंडी धनवान देवरानी को सिखाया सबक

जेठानी ने तब सब कुछ उसने उसे बता दिया दूसरे साल जब सकट चौथ आयी तो उसने ऐसा ही खाना बनाया और अपने पति से कहा मुझे मारो रात को सकट देवता आते है, उसने ऐसा ही किया जो जेठानी ने उसे बताया था सकट देवता ने चारों कोने पांचवीं दहलीज में शौच कर ली और उसके ललाट से  पौछ लिया सुबह उठकर देखा तो मक्खी भिनभिना रही थी तो देवरानी-जेठानी से लडने लगी जेठानी ने कहा मैंने तो ना होते पैसा किया, तूने तो होते हुए भी ऐसा किया। सकट महाराज जैसी जेठानी पर कृपा करी वैसे ही हम सब पर कृपा करना जय हो सकट महाराज आपकी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 05 June 2026

आगरालीक्स…मेष, मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार....

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!