नईदिल्लीलीक्स… एक साल के लंबे संघर्ष के बाद किसान आंदोलन खत्म, सिंघु बार्डर से किसानों की घऱ वापसी शुरू हो गई है।
किसानों ने 11-12 दिसंबर को घऱ वापसी की तिथि तय की थी। पंजाब सरकार सीमा पर वापस लौटने वाले किसानों का स्वागत कर रही है।
एक साल तक सर्दी-गर्मी-बरसात को झेलने के बाद कृषि कानूनों की वापसी समेत अन्य मांगें पूरी होने पर उनके चेहरों पर जीत का भाव है।
नेशनल हाईवे-44 बनाए ईंटों के मकान को तोड़ दिया गया है। तंबू-डेरे हटाए जा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉलियां तक में घर बना लिए गए थे। सिंघु बार्डर से किसान अंबाला तक साथ जाएंगे, इसके बाद अपने जिलों के लिए रवाना हो जाएंगे।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि यह पंजाब की माटी के लालों की जीत है। पंजाब सरकार इन सभी का सीमाओं पर स्वागत करेगी। कुल मिलाकर 12 दिसंबर तक सभी किसानों के अपने घरों तक पहुंच जाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 15 दिसंबर तक टोल, मॉल औऱ पेट्रोल पंपों पर चल रहा किसानों का धऱना भी समाप्त हो जाएगा।