नई दिल्ली लीक्स….किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर दिल्ली पुलिस. दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी.
किसान नेताओं से की बातचीत
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है. दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद किसानों को बुराडी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई है. अनुमति मिलने के बाद किसान अब ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अब बुराडी की ओर जा रहे हैं.
किसानों से कहा गया है कि वे दिल्ली आ सकते हैं. इसके बावजूद उन पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं. दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद किसानों ने दिल्ली—हरिद्वार राजमार्ग खोल दिया है और चक्काजाम भी खत्म कर दिया है. शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आज रात किसान मेरठ में ही अपना डेरा डालेंगे. किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए दिल्ली हरियाणा सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है.
दिल्ली सरकार ने नहीं दी अनुमति
इससे पहले दिल्ली सरकार ने राज्य के नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में बदलने की दिल्ली पुलिस की अनुमति नामंजूर कर दी. आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की इस मांग पर आपत्ति जताई, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है.