आगरालीक्स..मोदी सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों ने कल पूरी रात सिंधु-टिकारी बॉर्डर पर बिताई. किसानों की लगातार बैठकें चल रही हैं, जिसमें तय किया जाएगा कि धऱना प्रदर्शन दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में होगा या बॉर्डर पर पर ही धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
किसान कानून के विरोध में पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान भी दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन इस आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी है। राकेश टिकैत किसानों के साथ दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
दिल्ली सरकार कर रही आवभगत
दिल्ली सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को अतिथि मानकर उनकी आवभगत में जुटी है। किसानों के खाने-पीने और आश्रय की व्यवस्था दिल्ली सरकार ने भी की है। दिल्ली पुलिस ने किसानों बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की कल ही अनुमति दे दी थी। लेकिन किसान अभी भी दिल्ली-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं। किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने आज दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बुराड़ी स्थित मैदान का मुआयना किया।
मोदी का पुतला फूंका किसान बुराड़ी निरंकारी ग्राउंड जाने को फिलहाल तैयार नहीं हैं। यहां एकत्र प्रदर्शनकारी किसानों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका, और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते वह अपने घरों को नहीं लौटेंगे, उनके पास छह महीने का राशन-पानी है।