नईदिल्लीलीक्स…कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राजधानी दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है।
किसानों का दिल्ली कूच उग्र, आंसूगैस, लाठीचार्ज
पंजाब के शंभू बार्डर की ओर से दिल्ली जा रहे किसान प्रदर्शनकारियों ने पुल पर लगे बेरीकेडिंग उठाकर नदी में फेंक दिये। सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर केनन से पानी की बौछारें फेंकी तो किसानों ने पथऱाव कर दिया। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी।
ड्रोन कैमरों से नजर
हरियाणा में किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए दिल्ली-जम्मू राजमार्ग पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों का प्रयोग भी कर रही है। प्रशासन ने पुलिस की मदद के लिए रेपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात किए हैं।
महीनों का सामान है साथ में
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली जा रहे एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम दिल्ली कूच कर रहे हैं। हमें जहां रोका जाएगा तो हम सड़कों पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे साथ एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में चार-पांच महीने के लिए खाने-पीने का सामान है।
हिरासत में योगेंद्र यादव
किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन कई स्थानों पर आक्रामक हो गया है। गुरुग्राम में प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव और अन्य किसानों को हिरासत में लिया गया है। योगेंद्र यादव बिलासपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली जाने की तैयारी में थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके साथियों समेत हिरासत में ले लिया।
अन्य मार्गों पर भी पहरा
पंजाब, हरियाणा बार्डर के अलावा अन्य कई हिस्सों में बढ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहतक झज्जर बार्डर पर भी बेरीकेडिंग की गई है, ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सके।
केजरीवाल और प्रियंका ने किया विरोध़
दिल्ली कूच को निकले किसानों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा किसानों की आवाज सुनने के बजाय उन पर भारी ठंडे पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठियां चला रही है।