आगरालीक्स…आगरा में मतदान खत्म. मंडी समिति में ईवीएम जमा कराने पहुंचे कर्मचारी. लगी भीड़
आगरा में शाम छह बजे के बाद मतदान समाप्त हो गया. इसके बाद सभी कर्मचारी ईवीएम को जमा कराने के लिए मंडी समिति पहुंचे. आगरा सुरक्षित सीट की ईवीएम फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में जमा हुई हैं तो वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की ईवीएम खेरागढ़ स्थित मंडी समिति में जमा हुई है.

आगरा में आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ है तो वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ है.