
इंटरनेट फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहगंज क्षेत्र की एक गेट बंद कॉलोनी में महिला चिकित्सक रहती हैं। उनके पति की मौत हो चुकी है, वे कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। उन्होंंने अपने ड्राइवर को भी अपने घर पर एक कमरा दे रखा है। सोमवार रात को वे अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, इसी बीच ड्राइवर उनके कमरे में आ गया। वह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा, इस पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया, ड्राइवर वहां से भाग खडा हुआ।
अकेली देखकर की हरकत
महिला डॉक्टर अकेली घर में रहती हैं, वे खुद कार को ड्राइव करने के बजाय ड्राइवर के साथ कार से अपने क्लीनिक पर जाती हैं। उन्हें अकेली देखकर ड्राइवर ने हरकत कर दी, आधी रात को उनके घर में अश्लील हरकत करने पर महिला डॉक्टर डरी हुई हैं। उन्होंने भरोसा नहीं हो रहा है कि ड्राइवर जिस पर वे सबसे ज्यादा भरोसा करती थी, वह उनके साथ घिनौनी हरकत कर सकता है।
महिला उत्पीड़न पर डायल करें 1090
एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, लड़कियों के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न संबंधी मामलों में सख्ती से अंकुश लगाये जाने के निमित्त वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गयी है जिसका विधिवत शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रारम्भ से ही जनमानस में अपना एक अलग स्थान बना चुकी है और शासन की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव तथा कस्बे यानी जन-जन तक इस सेवा का पूरी तरह से प्रचार हो ताकि महिलाएं अपने उपर होने वाले उत्पीड़न के बारे में खुल कर बोल सकें और इस सेवा से लाभान्वित हो सकें। उ अपर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस अति महत्वाकांक्षी योजना वूमेन पावर लाइन 1090 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने का अनुरोध किया है।
Leave a comment