नईदिल्लीलीक्स …भले ही सब्जियां महंगी हैं, खुदरा महंगाई भी उच्च स्तर पर है लेकिन त्योहार पर 70 करोड़ ग्राहकों के खरीदारी करने से 4.25 लाख करोड़ के कारोबार का सर्वे में दावा।
कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट की ओर से विभिन्न राज्यों के 70 शहरों में सर्वे कराया गया। इसके मुताबिक, इस बार रक्षा बंधन, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और उसके बाद दशहरा पर ग्राहकों ने खूब खरीदारी की है, यह उत्साह अभी भी बना हुआ है। ( Festive Business News : Rs 4.25 Lakh Crore Business & 70 crore customers turn up in Festive season)
पिछले साल से 17 फीसदी से ज्यादा कारोबार का अनुमान
कैट के सर्वे में कहा गया है कि मौजूदा त्योहारी सीजन में पिछले साल 3.50 लाख करोड़ के मुकाबले इस सीजन में 21.42 फीसदी अधिक कारोबार का अनुमान किया गया है।
ये है त्योहारी सीजन पर बिक्री का योगदान
खाद्य और किराना 13 फीसदी
कपड़ा 12 फीसदी
ज्वैलरी 9 फीसदी
इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल और उपहार आठ आठ फीसदी
अकेले दिल्ली में 75 हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान, 70 करोड़ ग्राहक
इस बार त्योहारी सीजन में केवल दिल्ली में ही 75 हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान है। जबकि देश भर में करीब 4.25 लाख करोड़ के कारोबारी की उम्मीद है और 70 करोड़ ग्राहक खरीदारी करेंगे।