Friday , 5 June 2026
Home आगरा Festive Market: Demand for electric two wheelers at ‘top speed’ in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Festive Market: Demand for electric two wheelers at ‘top speed’ in Agra

216

आगरालीक्स…आगरा में ‘टॉप स्पीड’ पर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड. फेस्टिव सीजन शुरू होते ही जमकर हो रही बिक्री. लाइटवेट और अट्रैक्टिव डिजाइंस में उपलब्ध. जानें कीमत

इस साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन नवरात्र के साथ ही शुरू हो गया है. आनलाइन कंपनियां हो या फिर रिटेलर्स…लोगों को लुभाने के लिए जमकर आफर्स पर आफर्स दिए जा रहे हैं. ऑटोमोबाइल कंपनियों में तो पहले से ही बुकिंग हो चुकी है और अब नवरात्र शुरू होते ही इनकी डिलीवरी की जा रही है. यूं तो फोन व्हीलर्स और टू व्हीलर्स की डिमांड हमेशा की तरह इस बार भी बहुत है लेकिन अगर कोई मार्केट सबसे टॉप स्पीड पर चल रहा है तो वो है इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का.

आगरा में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की जमकर बिक्री हो रही है. यूथ में इसका क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. यह व्हीकल न केवल किफायती है बल्कि इसमें कार्बोरेटर, एयर फिल्टर, इंजन, क्लच प्लेट और गियर बॉक्स का झंझट नहीं है. यही वजह है कि इलेक्ट्रिक टू व्हलर्स कॉलेज और ट्यूशन जाने वाले स्टूडेंट्स, हाउस वाइफ और बुजुर्गों की पहली पसंद बन रहा है. इस वजह से आगरा के मार्केट में टू व्हीलर खरदीने को लेकर काफी डिमांड बनी हुई है.

हाइवे पर आईएसबीटी स्थित चावला ग्रुप के टीएनटी मोटर्स के संचालक गुरनाम चावला का कहना है कि इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड इस सबसे काफी अच्छी है. नवरात्र के पहले दिन ही हमारे यहां से 13 स्कूटर्स की डिलीवरी कस्टमर्स को की गई है. अगर बात शहर की हो तो एक दिन में 40 से 50 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स रोज सेल हो रहे हैं. यह व्हीकल यूथ को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. हमारे यहां 50 हजार रूपये से इसकी स्टार्टिंग है और यह 1 लाख तक है. इसे सिटी राइड बाइक भी कहा जाता है. एक तो यह बिल्कुल हल्की है और दूसरा इसका लुक भी आकर्षक हे. इसी वजह से मार्केट में इलेक्ट्रिक स्क्ूटर की अच्छी डिमांड देखी जा रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!