आगरालीक्स….Agra 7th October आगरा में नवरात्र से दीपावली तक बाजारों में भीड़ उमड़ेगी, नवरात्र से दीपावली तक 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। कार बाइक सहित वाहनों की खरीद सबसे ज्यादा होने की उम्मीद है।आगरा में नवरात्र से दीपावली तक बंपर सेल होगी, इसके लिए बाजार तैयार हो गए हैं। आटोमाबाइल इंडस्ट्री से लेकर कपड़ों के शोरूम तैयार हो गए हैं।
आटोमोबाइल में 100 करोड़ की बिक्री की उम्मीद
दिल्ली एनसीआर में बड़े ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में छोटे वाहनों की मांग बढ़ रही है और कार सहित अन्य वाहनों की आपूर्ति कम है। ऐसे में नवरात्र के पहले दिन से ही आटोमोबाइल इंडस्ट्री में उछाल देखा जाएगा, इस बार रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद है, आटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को 100 करोड़ की बिक्री होने की उम्मीद है।
100 से 150 करोड़ ज्वैलरी की बिक्री की उम्मीद
इसी तरह से सोने चांदी और हीरे सहित ज्वैलरी की बिक्री में भी उछाल है, दीपावाली के बाद शादी समारोह शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बाजार में सोने चांदी की अच्छी बिक्री की उम्मीद है, कारोबारियों का आकलन है कि 100 से 150 करोड़ ज्वैलरी की बिक्री हो सकती है।

इलेक्ट्रोनिक बाजार में 100 करोड़ से अधिक की बिक्री
इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक बाजार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है, नवरात्र और दीपावली पर घर की टीवी से लेकर वाशिंग मशीन लोग बदलते हैं। बाजार में कई तरह के नए उत्पाद उपलब्ध हैं, ऐसे में करीब 100 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है।
अन्य बाजारों में 100 से 150 करोड़ की बिक्री की उम्मीद
इसके साथ ही कपड़ा बाजार, घरेलू सामान और साज सजावट सहित अन्य बाजार में भी भीड़ उमड़ेगी। 100 से 150 करोड़ बिक्री की उम्मीद है।