Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Filmi Stars in Agra: Actress Pooja Batra visited the Taj Mahal, Anupam Kher visited the Gurdwara Guru ka Taal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Filmi Stars in Agra: Actress Pooja Batra visited the Taj Mahal, Anupam Kher visited the Gurdwara Guru ka Taal…#agranews

326

आगरालीक्स…एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने किया ताजमहल का दीदार. अनुपम खेर ने गुरुद्वारा में किए दर्शन तो फेमस मिष्ठान्न विक्रेता के पास पहुंचे. देखें फोटोज

आगरा में इस समय फिल्मी सितारों का जमावड़ा है. अनुपम खेर, गुरु रंधावा, साईं मांजरेकर, ईला अरुण जैसे कलाकार जहां ताजनगरी में अपनी नई फिल्म् ‘कुछ खट्टा हो जाए’ की शूटिंग के लिए आए हुए हैं तो वहीं आज नामी ए​क्ट्रेस पूजा बत्रा अपने पति नवाब शाह के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंची. वे यहां एक सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए यहां आई हुई हैं.

ताजमहल पर सुबह करीब 11 बजे अभिनेत्री पूजा बत्रा अपने पति नवाब शाह के साथ ताजमहल के दीदार को पहुंची. बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम में ताजमहल में यूं तो पर्यटकों की खासी भीड़ थी ऐसे में अभिनेत्री पूजा बत्रा को अपने सामने देख फेंस भी खुश हो गए. पिंक ड्रेस में पूजा बत्रा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पूजा बत्रा ने अपने फैंस के साथ भी फोटो खिंचाए.

Image

वहीं दूसरी ओर अपनी 532वीं फिल्म के लिए आगरा पहुंचे अनुपम खेर ने गुरुद्वारा गुरु का ताल में मत्था टेका. आज शनिवार को वह कमला नगर स्थित दाऊजी स्वीट्स पर भी टीम के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे. अनुपम खेर को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ लग गई. अनुपम खेर यहां अपने फिल्मी लुक में पहुंचे.

Image
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!