आगरालीक्स… आगरा में बाइक सीज करने पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कमला नगर थाने का घेराव किया, पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 10 नामजद हैं।
आगरा में बुधवार रात को कमला नगर के श्री राम चौक पर पुलिस गश्त कर रही थी, एसआई जितेंद्र कुमार को बाइक पर युवक खड़े दिखाई दिए। इसमें से एक बाइक पर नंबर नहीं थे, पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की, कागजात न दिखाने पर बाइक सीज कर दी। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए और कमला नगर थाने पर पहुंच गए। थाने का घेराव किया। अधिकारियों के समझाने के बाद भी नहीं माने और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बाइक का चालान कर उसे छोड़ दिया गया, बाइक राजा की मंडी निवासी मोहित की थी।

10 नामजद सहित 30 अज्ञात पर मुकदमा
इस मामले में ब्रज विहार चौकी के प्रभारी अश्वनी कुमार की ने शिवम, नमन, प्रवेंद्र, मोहित, कान्हा सहित 10 नामजद और 25 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।