आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी ने बेटी की शादी की, दहेज में बीएमडब्ल्यू और फ्लैट न देने पर बेटी को ससुराल से मारपीट कर निकाल दिया, मुकदमा दर्ज।
मुकदमे के अनुसार, कमला नगर निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 26 फरवरी 2020 को ट्रांस यमुना के युवक से हुई। विवाहिता के दहेज से ससुराली जन खुश नहीं थे । वे बीएमडब्ल्यू कार और एक फ्लैट की मांग करने लगे। दहेज की मांग को पूरा न कर पाने से ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। साथ ही विवाहिता के साथ मामूली विवाद को लेकर आए दिन मारपीट करना कमरे में बंद करके भूखा प्यासा रखने लगे। अब तक विवाहिता सब झेल रही थी। इसके बाद भी ससुराल वालों की हरकतें बढ़ती गई। उसने ससुर पर गंदी नगर रखने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का आराेप है कि 12 जुलाई को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया । उनका कहना है कि बीएमडब्ल्यू कार और फ्लैट का इंतजाम होने के बाद ही अब घर आना । विवाहिता ने थाना एत्माद्दौला में पहुंचकर तहरीर दी। उसकी तहरीर पर एत्माद्दौला थाने में पति, देवर और सास- ससुर के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।