आगरालीक्स ..आगरा के रवि हॉस्पिटल के निदेशक और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ चार साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फीरोजाबाद के जैन नगर निवासी
रामलीला कमेटी के सचिव आरपी सिंह के बेटे लोकेंद्र यादव का 16 जुलाई 2015 को दुकान से घर लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। उन्होंने फीरोजाबाद में एक्सरे और एमआरआई कराया, इसमें गर्दन सहित शरीर में कई चोट थी, लोकेंद्र को रवि हॉस्पिटल दिल्ली गेट भर्ती करा दिया।
नहीं बुलाया न्यूरोसर्जन, दिल्ली ले जाते समय मौत
आरपी सिंह का आरोप है कि रवि हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन को बुलाने का डॉक्टर आश्वासन देते रहे लेकिन न्यूरोसर्जन को नहीं बुलाया, अगले दिन दिल्ली रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज ना होने पर सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की उसे खारिज कर दिया। डीजे कोर्ट में याचिका दायर करने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना हरीपर्वत में रवि हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रवि पचौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।