आगरालीक्स ..राधास्वामी सत्संग सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथिमिकी (FIR) रद, पिछले साल दयालबाग में कब्जा हटाने को लेकर हुआ था विवाद।
आगरा में 23 सितंबर 2023 को पुलिस और प्रशासन की टीम दयालबाग की भूमि पर कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी, भूमि पर दयालबाग सत्संग सभा का कब्जा था। इसे लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सत्संग सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था, सत्संग सभा ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
प्राथिमिकी की रद
इलाहबाद हाईकोर्ट ने राधास्वामी सत्संग सभा के पदाधिकारियों के विरुदृध जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराई प्राथिमिकी को रद कर दिया, न्यायमूर्ति की पीठ ने राधास्वाती सत्संग सभा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और छह अन्य में इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस पूर्व आदेश पर भरोसा किया, जिसमें तहसीलदार आगरा के राधास्वामी सत्संग सभा के विरुदृध पारित ध्वस्तीकरण आदेशों को प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्तों का उल्लंघन मानते हुए रद कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने ध्वस्तीकरण अभियान से पहले सभा के सदस्यों के विरुदृध दर्ज की गई प्राथिमिकी को चुनौती दी थी, कहा गया थ्ज्ञा कि प्रतिवादी अधिकारियों ने यह तथ्य छिपाया है कि विवादित संपत्ति पर मालिकाना हक के संबंध में कुछ रिट याचिकाएं उच्च न्यायालय में लंबित हैं और ऐसी कुछ याचिकाओं में यथास्थित का आदेश पहले ही पारित किया जा चुका है।