आगरालीक्स …आगरा में ताजमहल पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी से सुबूत जुटाने में लगी है।
ताजमहल पर तीन दिवसीय शहंशाह शाहजहां का उर्स मनाया गया, तीसरे दिन चार अप्रैल को शाहजहां की कब्र पर चादरपोशी की गई। शाम को कुछ बच्चे चादर लेकर ताजमहल पहुंचे, मुख्य प्रवेश द्वार पर धार्मिक नारे लगाने के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। कुछ ही देर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल हो गया।
देशद्रोह में मुकदमा


वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित कुमार नामदेव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।