आगरालीक्स …आगरा में चांदी कारखाने में लगी आग, दमकल की कई गाडियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।
आगरा की हींग की मंडी, थाना कोतवाली में विय कुमार का मकान के प्रथम तल पर चांदी का कारखाना है, शनिवार रात को कारखाने में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गईं। इससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए, आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग का कारण कारखाने में दीपावली पर जलाए गए दीपक बताए जा रहे हैं।