आगरालीक्स ..आगरा में गैस टैंकर में लगी आग, आग की लपटें उठने पर हाईवे का ट्रैफिक रोका गया।
आगरा में बुधवार दोपहर में सिकंदरा चौराहे की तरफ से आ रहे गैस टैंकर के कैबिन में डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। हाईवे का ट्रैफिक रुक गया, गैस टैंकर में आग लगने की दहशत से लोग दूर खडे हो गए। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, गैस टैंकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है।
