आगरालीक्स ..आगरा में जूता फैक्ट्री में आग, आग बेकाबू होने से लोग घरों से बाहर निकले।
आगरा के सौरभ नगर, दहतोरा मोड जगदीशपुरा में आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक चावला की जूते की फैक्ट्री है, शुक्रवार रात फैक्ट्री में आग लग गई, यह एक मकान में संचालित है, फैक्ट्री बंद थी, ऐसे में आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
