आगरालीक्स ….आगरा में छीपीटोला सब्जी मंडी के पास केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अफरा तफरी।

आगरा के छीपीटोला पुरानी सब्जी मंडी के पास केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर में आ लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई, धुआं ही धुआं छा गया, इससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गई।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए, उन्होंने आग पर काबू पाया। आग की लपटों से आस पास के लोग दहशत में आ गए, आग से फैक्ट्री में बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।