आगरालीक्स… आगरा के हरीपर्वत थाने में एसी से लपटें उठने के बाद बेकाबू होती गईं, इंस्पेक्टर का कमरा लपटों से घिर गया, कुछ ही देर में कमरे में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया।
शनिवार को सुबह प्रोविजन स्टोर में आग से उठी लपटों से घिरे दो मंजिला मकान में ससुर और बहू की मौत हो गई। आग की दूसरी घटना थाना हरीपर्वत में हुई। यहां इंस्पेक्टर के कमरे में लगे एसी से आग की लपटें उठने लगीं, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं। आग की लपटें तेज होने पर सब इंस्पेक्टर नवीन कमरे में रखी फाइल निकाली, वे झुलस गए। कुछ ही देर में कमरे में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया।
कारोबारी की पत्नी और पिता की मौत
आगरा के थाना सदर में राजेश्वर मंदिर के पीछे अनिल शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनकी दो मंजिला कोठी है, नीचे भूतल पर प्रोविजन स्टोर है। शुक्रवार देर रात घर के नीचे स्थित प्रोविजन स्टोर में आग लग गई। धीरे धीरे आग बढ़ती रही और उसमें से निकला काला धुआं घर में भर गया। सुबह आसपास के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें दुकान से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। उन्होंने आवाज लगाकर परिवार वालों जगाया। आग लगने के कारण बाहर निकलने का रास्ता नहीं था । अनिल शर्मा और उनके अन्य परिजन बाहर निकल आए।
दरवाजा काटकर पत्नी और पिता को बाहर निकाला
अनिल शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी मीना और 80 वर्षीय पिता जगदीश शर्मा घर में ही फंसे रह गए। भरा हुआ था। इसलिए उन्हें निकालने के लिए अंदर घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस और दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट में दुकान की आग बुझाई गई। इसके बाद दरवाजा काटकर दोनों को बाहर निकाला।डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंक है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है ।
फाइल फोटो