आगरालीक्स.. आगरा में बम पटाखों पर रोक, पटाखे की दुकानों का आवंटन हो रहा था, बडी संख्या मे बम पटाखों खरीद लिए गए, वैसे आज आगरा में दिल्ली के बराबर प्रदूषण रहा।
आगरा में 9 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 474 रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई 477 दर्ज किया गया। आगरा में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, ऐसे में आगरा में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढता जा रहा है। आगरा में अति सूक्ष्म कण, कार्बन मोनो आक्साइड सहित अन्य प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ रहा है।
आगरा में बम पटाखों पर 30 नवंबर तक रोक
एनजीटी के आदेश के अनुसार प्रदूषित शहरों में 30 नवंबर तक बम पटाखे चलाने और बिक्री पर रोक है। आगरा में भी प्रदूषण का स्तर अधिक है, ऐसे में यहां भी बम पटाखों पर रोक है।
आगरा में हवा में सीओ टू 29 गुना अधिक
हवा में कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 29 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से आठ गुना से अधिक रही।
यह हैं मानक
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
201-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक