आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली के लिए केवल 12 जगह ही बम पटाखों की दुकानें लगेंगी, दुकान आवंटन की प्रक्रिया सहित कहां लेंगेंगी दुकानें।
दीपावली 14 नवंबर को है, ऐसे में आगरा में 12 से 14 नवंबर तक बम पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। इस बार 12 स्थलों पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई जा रही हैं, पहले यह 28 जगह पर लगाई गईं थीं।
इन स्थानों पर लेंगेंगी दुकानें
कोठी मीना बाजार खाली मैदान शाहगंज लाइसेंसों की संख्या 90
जीआईसी का खाली मैदान लोहामंडी लाइसेंसों की संख्या 35
सेक्टर 11 और 12 का पार्क जगदीशपुरा लाइसेंसों की संख्या 25
बैप्टिस्ट हायर सेकेंड्री स्कूल का खाली मैदान रकाबगंज 06
कंपनी गार्डन का खाली मैदान सदर लाइसेंसों की संख्या 20
भोलनाथ गुलाबचंद स्कूल के पास खाली मैदान एत्माउददौला लाइसेंसों की संख्या 05
जैन मंदिर के पास खाली मैदान हनुमान नगर एत्माउददौला लाइसेंसों की संख्या 05
हाथीघाट बाबा गुलाटीदास मंदिर के पास खाली मैदान छत्ता लाइसेंसों की संख्या 10
तालाब किनारे रुनकता सिकंदरा 05
एंथम पाइम लाइन सेक्टर 15 आवास विकास सिकंदरा लाइसेंसों की संख्या 25
बाईपास रोड अब्बूलाला की दरगाह खाली मैदान न्यू आगरा 50
शक्ति नगर खाली मैदान सदर लाइसेंसों की संख्या 15
