फिरोजाबादलीक्स शादी वाले दिन कारोबारी की बेटी अपने प्रेमी संग चली गई, बड़ी बहन की जगह छोटी बहन ने लिए सात फेरे। चर्चा में शादी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के रहने वाले कपड़ा कारोबारी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी हाथरस से तय की थी, 13 फरवरी को हाथरस में होनी थी।
घर पर शादी की रस्में हुईं, दुल्हन पक्ष को 13 फरवरी को सुबह हाथरस में शादी करने के लिए मैरिज होम पहुंचना था, घर से कारोबारी अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ हाथरस जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान पता चला कि उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई है। वह अपने साथ कैश और ज्वैलरी भी ले गई। बेटी के प्रेमी के साथ चले जाने की सूचना से खलबली मच गई, कारोबारी के परिवार के होश उड़ गए।
छोटी बहन शादी करने के लिए हो गई तैयार
अपने परिजनों को दुखी देख छोटी बेटी शादी करने के लिए तैयार हो गई। परिजनों ने हाथरस में दूल्हा पक्ष से बात की, इसके बाद वे अपनी छोटी बेटी को लेकर हाथरस पहुंचे और हाथरस में उन्होंने बड़ी बेटी की जगह छोटी बेटी की शादी कराई। वहीं, बेटी के ज्वैलरी और नकदी लेकर घर से गायब हो जाने पर थाने में शिकायत की है पुलिस जांच में जुटी हुई है।