फिरोजाबादलीक्स…Firozabad News : पटाखे के गोदाम में आग लगने से विस्फोट, तेज धमाकों के साथ 12 मकान ढहे, चार की मौत। ( Firozabad News : Four died in blast in Cracker’s Factory in Agra )
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे पर नौशहरा में चंद्रपाल के मकान में भूरा खान ने पटाखों का गोदाम बनाया है। सोमवार रात को गोदाम में रखे पटाखों में आग लग गई, आग पटाखों में फैल गई और तेज धमाके होने लगे। इससे मकानों की दीवारें गिर गईं।
12 मकान ढहे
पटाखों में आग लगने की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा बम फट गया। 12 मकान ढह गए। रात के समय हादसा होने के कारण लोग अपने घरों के अंदर थे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।
हादसे में चार की मौत
हादसे में 52 साल की मीरा देवी, 20 साल के अमन, 18 साल क गौतम और 10 साल की एक बालिका की मौत हो गई। इसकेसाथ ही विष्णु, राकेश सहित कई घायल हैं।