आगरालीक्स ….आगरा रीजन के होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, होटल के कमरों से मिले चार युवक और चार युवतियां। युवक और युवतियों को पुलिस ने छोड़ दिया, जानें क्यों।
आगरा रीजन के शिकोहाबाद में सर्विस रोड पर स्थित होटल में सेक्स रैकेट की सूचना स्थानीय लोगों ने पुसिल को दी थी, स्थानीय लोगों की शिकायत पर सीओ कमलेश कुमार के नेत्रत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस के छापा मारने से खलबली मच गई।

होटल के कमरों से मिले चार युवक और चार युवतियां
पुलिस ने होटल में छापा मारा, होटल के कमरे से चार युवक और चार युवतियां मिली, पुलिस आठों युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए युवक और युवती
पुलिस ने युवक और युवतियों से उनके परिजनों के फोन नंबर लिए, परिजनों को थाने बुलाया, आठों युवक और युवतियों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ कमलेश कुमार का मीडिया से कहना है कि युवक और युवतियां बालिग थे, पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया, स्थानीय लोगों ने होटल में अनैतिक काम किए जाने की सूचना दी थी, इस पर छापा मारा गया।