फिरोजाबादलीक्स…ग्रेजुएशन कर रहे 17 साल के छात्र का शव फंदे से लटका मिला. नीचे पड़ा हुआ था खून. परिजनों ने कहा—कोचिंग में कुछ छात्रों से हुआ था विवाद..पुलिस कर रही जांच
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में ग्रेजुएशन कर रहे एक 17 साल के छात्र का शव खेत पर बनी कोठरी में फंदे से लटका मिला. घटनास्थल पर नीचे खून भी मिला है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. परिजनो ने कहा कि शनिवार को कोचिंग में कुछ छात्रों से इसका विवाद हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है.घटना थाना शिकोहाबाद के गांव बिलोटिया की है. यहां 17 वर्षीय अतिन ग्रेजुएशन कर रहा था. शनिवार को वह खेत पर बनी कोठरी में गया था. रविवार सुबह परिजनों ने उसका शव पंखे से लटका हुआ देखा. परिजनेां ने बताया कि शव के नीचे खून भी पड़ा हुआ था. इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को अतिन का कोचिंग में कुछ छात्रो से विवाद हुआ था जिससे वह मानसिक तनाव में था. परिवार का मानना है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.