आगरालीक्स…. आगरा रीजन में दीपावली से पहले काठ बाजार में भीषण अग्निकांड, फर्नीचर और लकड़ी की 100 से अधिक दुकानों में लगी आग, कई जिलों से मंगाई गई दमकल, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने।
आगरा रीजन के फिरोजाबाद के रामलीला मैदान, कोटला रोड पर काठ बाजार लगा हुआ था। इसमें लकड़ी, फर्नीचर सहित की दुकानें लगी थी। रविवार सुबह काठ बाजार की दुकानों से आग की लपटें उठने लगी, आग की लपटें तेज होने पर दुकान में सो रहे दुकानदारों को पता चला। उन्होंने दुकानों से सामान खाली करना शुरू कर दिया लेकिन हवा चलने के कारण आग की लपटें फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों से सामान हटाने में लगे दुकानदार और कर्मचारी जान बचाकर बाहर आ गए।
कई जिलों से मंगाई दमकल
आग की लपटें विकराल होने के साथ ही 100 से अधिक दुकानों ने आग ने चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फिरोजाबाद के साथ ही आगरा सहित अन्य जिलों से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
100 से अधिक दुकानें जलें, करोड़ों का नुकसान
भीषण अग्निकांड में 100 से अधिक दुकानें जलकर स्वाह हो गई, दुकानों में रखा लकड़ी और फर्नीचर का सामान भी जल गया। करोड़ों का नुकसान हुआ है।