आगरालीक्स…आगरा में जैन समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान. भव्य होगा आयोजन. गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी के सानिध्य में होगा आयोजन
पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी गुरुदेव सराकोद्धारक षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार एवं ज्ञानार्ष वर्षायोग समिति ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के तत्वावधान में 30 अक्टूबर को आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल राज देवम् द मून बैली में होने जा रहा है।
इसमें मुरैना एवं अंबाह जिले की जैन समाज की प्रतिभाओं एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष के सम्रग जैन सम्प्रदायों के प्रतिभाशाली जैन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा| गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमती माताजी ने कहा कि यह प्रतिभा सम्मान एक ऐसा मंच है जो देशभर की जैन समाज के छात्र- छात्राओं की प्रतिभा को पहचानता है इस आयोजन के माध्यम से हजारों छात्र छात्राओं एवं अन्य सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाना है यह कार्यक्रम युवा दिमागों को अपना जुनून विकसित करने और युवा नेतृत्व में एक इतिहास बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के तरीके में से एक है।
इस कार्यक्रम की संयोजक दीपा जैन आगरा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वी या कक्षा 12वी में 90 व या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है| अथवा यूपीएससी, सीए,आईआईटी,क्लेट,नीट अथवा किसी भी उच्च प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभा शाली छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र,मैडल,बैग आदि देकर सम्मानित किया जाएगा|