आगरालीक्स..कोरोना बेकाबू होने पर दिल्ली में शादी समारोह के नियम बदले जा रहे हैं, आगरा में पहला सहालग यानी शादी 25 नवंबर को है, कोरोना काल में छूट के बाद सर्दी की शादियों का ही नजारा होगा।
आगरा में कोरोना काल के चलते शादी समारोह की रौनक चली गई थी, अब देवउत्थान एकादशी से 25 नवंबर से शादी शुरू हो रही हैं। इस बार सहालग कम हैं लेकिन शादी समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में कोरोना काल में यह पहली शादी होगी, जहां भीड अच्छी रहेगी।
मुंह पर मास्क, जेब में सैनेटाइजर
इस बार शादी समारोह में लोग मुंह पर मास्क लगाए दिखाई देंगे तो जेब में सैनेटाइजर होगा। दूल्हा से लेकर दुल्हन भी कोरोना से बचाव के इंतजाम करते दिखाई देंगे।
शादी के मुहूर्त
नवंबर में 25, 27 और 30
दिसंबर 1, 6, 9 10 और 11