आगरालीक्स.. आगरा में मतदाता सूची में नाम जुडवाने के साथ ही वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता सहित अन्य संशोधन करा सकते हैं, कैसे पढें।
आगरा में 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है।
आगरा में मतदाता पंजीकरण और संशोधन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मतदाता सूची में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवक युवती अपना नाम जुडवा सकते हैं, जिन युवक युवतियों की 18 साल एक जनवरी 2021 को पूरी हो रही है, वे भी अपना नाम जुडवा सकते हैं।
ये भरने हैं फॉर्म
निर्वाचन नामावली में नाम को सम्मलित कराने के लिए फॉर्म 6
किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचन नामावली में नाम सम्मलित कराने के लिए फॉर्म 6 ए
निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित कराने के लिए फॉर्म 7
निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की शुदिध कराने के लिए फॉर्म 8
एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म 8 ए
यहां कर सकते हैं फॉर्म जमा
17 नवंबर से 15 दिसंबर तक बूथ लेवल अधिकारी पदाभिहीत अधिकारी, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय,
वेबसाइट http://www.ceouttarpradesh.nic.in/ से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं
फॉर्म भरने के बाद संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी
तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र
तहसील के उप जिला अधिकारी
तहसील के तहसीलदार
जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं