आगरालीक्स… आगरा में पांच कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं, 5 और सील किए जाने हैं, बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग सेंटर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सूरत अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटर की जांच की जा रही है, आगरा के न्यू आगरा, दयालबाग, भगवान टॉकीज, संजय प्लेस सहित आवासीय कॉलोनी में बडी संख्या में कोचिंग सेंटर हैं। इसमें से 136 कोचिंग संचालकों ने पंजीकरण कराया है। कुछ कोचिंग जर्जर इमारतों में भी चल रहे हैं। शुभ्रा सक्सेना, उपाध्यक्ष एडीए का मीडिया से कहना है कि मानकों के विपरीत खुली पांच कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। अगले सप्ताह मैरिज होम सील होंगे।
ये है नियम
पांच छात्रों से अधिक को पढ़ाने वाले कोचिंग सेंटर को उच्च शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराना होता है। हर तीन साल में इसका नवीनीकरण भी अनिवार्य है। कोचिंग सेंटर के लिए अग्निशमन विभाग से एनओसी के साथ बिजली का वाणिज्यिक कनेक्शन लेना होता है।
दर्ज कराया जाएगा मुकदमा
रवीन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक का मीडिया से कहना है कि कोचिंग सेंटर में अग्निशमन के इंतजाम और उनका पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण और जर्जर बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
ये कोचिंग सेंटर हुए सील
’>>ज्ञान वृक्ष एकेडमी
’>> एकेटी कैरियर क्लासेस
’>> आरकेटी क्लासेस
’>>ज्ञान गुरु एकेडमी
’>>एलबीएस कोचिंग सेंटर
सोमवार को ये सेंटर होंगे सील
’>> प्रधान कोचिंग सेंटर, न्यू आगरा
’>>शिखा दुबे क्लासेस, न्यू आगरा
’>>वाजीराव इंस्टीट्यूट
’>> विजय जैन कोचिंग सेंटर
’>>नव कोचिंग क्लासेस