आगरालीक्स…चेकिंग में व्यापारी की कार से मिले पांच लाख रुपये. नहीं बता सकापैसे का सोर्स तो पुलिस ने किए जब्त
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब पांच लाख रुपये बरामद किए हैं. कार में मौजूद व्यापारी इन रुपयों का सोर्स नहीं बता पाया जिसके बाद पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया है. नगर निगम चुनाव को लेकर इस समय सख्त चेकिंग चल रही है.

रविवार को थाना एवं कस्बा मक्खरपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और थाना पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान थाना दक्षिण के बड़ी छपैटी में रहने वाले व्यापारी आशीष गुप्ता की कार वहां से निकली. जब उनकी कार को जांच के लिए रोका गया और तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी से 4 लाख 90 हजार रुपये कैश मिला. पुलिस ने इन रुपयों के बारे में जानकारी मागी तो आशीष ने बताया कि वह चूड़ी कारोबार करता है और जसराना से कैश लेकर आ रहा है. वह किस—किस व्यापारी से यह कैश लाया, इसकी जानकारी नहीं दे सका जिसके बाद थाना पुलिस ने इस कैश को मजिस्ट्रेट के आदेश पर सीज करने के साथ ट्रेजरी में जमा करा दिया.