नईदिल्लीलीक्स…पाकिस्तान में बारिश से तबाही। 50 की मौत। दुबई में बाढ़ जैसे हालात।
बलूचिस्तान औऱ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी घोषित
पाकिस्तान में बारिश से भारी तबाही हुई है। कई स्थानो पर बाढ़ आ गई है। बलूचिस्तान औऱ खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा बुरे हालात हैं। करीब पचास लोगों के मरने की खबर है। हालात बिगड़ते देखते हुए यहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
दुबई में दो दिन से हो रही है भारी बारिश
दूसरी ओर दुबई में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों, घरों और मॉल में पानी भर गया है। एयरपोर्ट के रन-वे पानी में डूबे हुए हैं। यहां दो दिन से बारिश हो रही है।
दुबई में 24 घंटे में ही 4.75 इंच बारिश

दुबई में अमूमन पूरे साल में वहां 5.2 इंच औसत बारिश होती है, जबकि 24 घंटे में 4.75 इंच बारिश हुई। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।