आगरालीक्स… कोरोना संक्रमित फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को लेकर आई खबर, पीजीआईएमईआर के डायरेक्टर डॉ जगत राम ने बताया कि मिल्खा सिंह तीन जून से भर्ती हैं, उनकी हालत में सुधार है।

91 साल कॉमनवेल्थ चैंपियन फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित होने पर इलाज चला। इसके बाद वे घर आ गए, लेकिन आक्सीजन का स्तर कम होने के बाद चंडीगढ के पीजीएमआईईआर में तीन जून को भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी निर्मल कौर भी आक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में भर्ती हैं।