यूपीलीक्स पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, उन्हें सिविल अस्पताल लखनऊ सुबह परिजन लेकर पहुंचे,
अस्पताल के निदेशक डॉ.जीपी गुप्ता ने मीडिया से प्रतीक यादव के मृत घोषित करने की पुष्टि की है, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर सुबह छह बजे सिविल अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला है, उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में नेता अस्पताल पहुंच गए।
4 दिसंबर 2011 को शादी
प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ लखनऊ में विक्रमादित्य स्थित आवास पर रहते थे, उन्होंने अपर्णा यादव से 4 दिसंबर 2011 को शादी की थी। प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और राजनीति से हमेशा दूर रहे, उनका रियल एस्टेट का काम था और जिम का संचालन कर रहे थे। पत्नी अपर्णा यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और वे महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।