Wednesday , 15 January 2025
Home टॉप न्यूज़ Former Union Minister Dr. Harsh Vardhan announced his retirement from politics, Pawan Singh also withdrew from Asansol
टॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्स

Former Union Minister Dr. Harsh Vardhan announced his retirement from politics, Pawan Singh also withdrew from Asansol

नईदिल्लीलीक्स… भाजपा की सूची जारी होने के बाद पूर्व मंत्री डा. हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास। आसनसोल से पवन सिंह भी पीछे हटे।

भाजपा की सूची जारी होने के बाद लगा तांता

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।

कृष्णानगर का क्लीनिक मेरा इंतजार कर रहाः हर्षवर्धन

भाजपा के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने आज राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया। उन्होंने भाजपा से टिकट कटने के बाद एक्स पर लिखा कि तीस साल के शानदार राजनीतिक सफर में पांच विधानसभा और दो बार संसदीय चुनाव लड़े और बड़े अंतर से जीते। राज्य और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया लेकिन मैं अब अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहता हूं। कृष्णानगर का क्लीनिक मेरा इंतजार कर रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा के आगे पवन सिंह के कदम डगमगाए

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने अपने पैर खींच लिए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शीर्ष नेतृत्व का आभार लेकिन में किन्ही कारणवश आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। इस खबर के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। उल्लेखनीय है कि आसनसोल सीट से फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के सांसद हैं।

गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा भी कर चुके हैं घोषणा

उल्लेखनीय है कि सूची जारी होने से पहले भाजपा सांसद रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान देने की बात कहते हुए अपने को अलग कर लिया। इसके बाद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : School’s Open in Agra after winter Vacation#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में गलन भरी सर्दी में टपकती कोहरों...

बिगलीक्स

Agra News : 12 student taken in police custody after complaint of party#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में अपार्टमेंट की छत पर छात्र कर...

बिगलीक्स

Agra News : Infertility increases in couples#Agra

आगरालीक्स…Agra News : बांझपन की समस्या महिलाओं के साथ ही पुरुषों में...

बिगलीक्स

Agra News : Fire break out in Hotel basement in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होटल के बेसमेंट में लगी आग,...