आगरालीक्स.. आगरा का 10 वीं पास युवक जॉब कंपनी बनाकर बीटेक, एमबीए डिग्री धारकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहा था, पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया। इन शातिरों के गुजरात के करीब 30 से अधिक युवा शिकार हो चुके हैं।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के राधारमन रोड पर तिरपुरेश पांडेय निवासी हरनईम थाना बदनपुर देवरिया और रविकांत तिवारी गांव व थाना भाट पड़ानी देवरिया ग्लेज स्टेडिंग इंड़िया कंपनी का संचालन कर रहे थे। ये युवाओं को रोजगार के सपने दिखाकर अपने यहां 21-21 हजार का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शत प्रतिशत नौकरी का लालच देते थे। गुजरात से करीब 30 से अधिक युवा इनके झांसे में आकर कंपनी में ट्रेनिंग के नाम पर गली मोहल्लों में घरेलू उत्पाद बेचने का कामकरते थे। उनसे कहा जाता था कि और साथियों को बुलाओ तो वेतन बढ़ जाएगा। इस तरह लाखों रुपये की ठगी की।
इस तरह खुला मामला
इस बीच करीब एक माह पूर्व मैनपुरी पहुंचे हीरन पटेल निवासी डेसार्ड वाबफलिया थाना गंडेवी गुजरात ने कोतवाली पुलिस से बंधक बनाकर रखने, रंगदारी मांगने व धोखे से बुलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने औंछा रोड से तिरपुरेश व रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि बताया कि पुष्पेंद्र निवासी नगला पति थाना भोगांव अभी पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा गया है।