आगरालीक्स.. आगरा में शिव परिक्रमा के लिए आज शाम चार बजे से सोमवार तक रूट डायवर्ट किया गया है। खबर पढने के बाद ही घर से निकलें। आगरा के चारों दिशाओं में शिवालय हैं, सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर पर मेला लगता है, दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर पर मेला लगता है और आगरा के शिवालयों की परिक्रमा भी लगाई जाती है। इसके बाद श्री कैलाश मंदिर और प्रथ्वीनाथ मंदिर पर मेला लगता है, श्री मनकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर शहर के बीचों बीच में हैं।शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सोमवार परिक्रमा समाप्त होने तक नहीं होगा। रोहता नहर, पथौली, एनएच-2 रुनकता से लेकर छलेसर, एत्माद्दौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी मलपुरा, से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
आगरा में किया गया रूट डायवर्ट
- आगरा में चलने वाले टैंपो और छोटे चार पहिया वाहनों को क्लब चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। क्लब चौराहे, सांई की तकिया चौराहा से कोई भी वाहन रावली मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- भगवान टाकीज से क्लब चौराहे की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेट बैक तिराहे से रोक-रोक कर निकाला जाएंगे।
रोडवेज बसों के लिए रास्ता
- फतेहपुर सीकरी से आने वाली बसें पथौली चौराहा से मलपुरा होते हुए खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह बस अड्डा आएंगी। इसी रास्ते से होते हुए वापस जाएंगी।
- ग्वालियर रोड से आने वाली बसें, जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड आना है, वह बसें रोहता चौराहा से मलपुरा होते हुए खेरिया मोड़, ईदगाह बस स्टैंड आएंगी। इसी रास्ते से वापस आएंगी।
- कानपुर की तरफ से आने वाली बसें, जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड आना है, वह बसें कुबेरपुर से चढ़कर इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर रोहता पर निकलेंगी। रोहता से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह बस स्टैंड आएंगी और इसी रास्ते से जाएंगी।
- दिल्ली मथुरा से आने वाली बसें रुनकता, पथौली, मलपुरा, खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह पहुंचेंगी। इसी रास्ते से वापस जाएंगी। वहीं आईएसबीटी पथौली, रोहता, एकता चौकी से तोरा चौकी, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर एनएच-2 होते हुए आईएसबीटी आएंगी। आईएसबीटी से सिकंदरा की तरफ कोई बस नहीं जाएंगी।
- अलीगढ़, हाथरस से आने वाली बसें टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड होकर शाहदरा चुंगी, एनएच-2 होकर आईएसबीटी तक जाएंगी। जिन बसों को ईदगाह बस अड्डा जाना है, वह बसें खंदौली से एक्सप्रेस वे चढ़कर रिंग रोड होते हुए रमाडा, तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता से मलपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड तक आएंगी। इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
- भगवती ढाबा से एनएच-2 पर वाटर वर्क्स तक छोटे वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।