आगरालीक्स ..आगरा में आप टोल प्लाजा पर फ्री पफास्टैग लगवा सकते हैं, यह सुविधा 15 फरवरी से 29 फरवरी तक दी गई है।
आगरा में टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड लग रही है, अभी भी तमाम गाडियों पर फास्टैग नहीं लगा है। ऐसे में टोल प्लाजा पर फ्री फास्टैग लगाने की सुविधा दी जा रही है, ये फास्टैग 15 फरवरी से 29 फरवरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर फ्री लगवाए जा सकेंगे।
आगरा में यहा लगवा सकते हैं फास्टैग
आगरा में आगरा दिल्ली हाईवे पर फरह पर फास्टैग लगवाया जा सकता है। इसीर तरह से आगरा के रायभा, कौरई, अलीगढ के बरसोस, मडराक, फीरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवा सकते हैं।