आगरालीक्स… आगरा में मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी द्वारा एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में निःशुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन 4 दिसम्बर 2020 को (आज) किया जा रहा है। निदेशक डॉ निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि स्व. डॉ प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, इसमें स्त्री रोगों के साथ ही चार अन्य फिजीशियन, शिशु एवं बाल रोग, मूत्र रोग एवं सर्जरी, मुख एवं दंत रोग चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह शिविर केवल महिलाओं के लिए है जिसमें मुफ्त परामर्श के साथ ही अल्ट्रसाउंड एवं अन्य जाचों पर 25 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने पर डिलीवरी व अन्य आॅपरेशन्स पर 5000 रूपये तक की रियायत दी जाएगी। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नम्बर 917060840999 पर सम्पर्क कर सकते हैं।