Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Fridge, TV, AC rates increased from Rs 800 to Rs 1000 in Agra, know the reason#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Fridge, TV, AC rates increased from Rs 800 to Rs 1000 in Agra, know the reason#agranews

165

आगरालीक्स…(17 July 2021 Agra News) आगरा में फ्रिज, टीवी, एसी के रेट 800 से 1000 रुपये तक बढ़े. कारण जानकर चौंक जाओगे

10 प्रतिशत तक हुई बढ़ोतरी
आगरा में अगर आप ​फ्रिज, टीवी, एसी जैसे होम अप्लायंसेस खरीदने जा रहे है तो आपको 800 से 1000 रुपये तक अधिक दाम देने पड़ सकते हैं. एसी, फ्रिज जैसे कूलिंग प्रोडक्ट्स के अलावा माइक्रोवेव और डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम भी 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. आगरा में व्हाइट गुड्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि स्टील और कॉपर की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है जिसके कारण इसका असर व्हाइट गुड्स इंडस्ट्री पर पड़ा है और होम अप्लायंसेस के दामों में बढ़ोतरी की गई है.

स्टील के दामों में 15 प्रतिशत तक इजाफा
आगरा में दिनेश स्टील के मालिक दिनेश अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल से अब तक ​स्टील के दामों में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले जनवरी—फरवरी में भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम बढ़े थे. लेकिन पिछले 6 महीने में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. अगर स्टील के दामों में इसी तरह से बढ़ोतरी होती गई तो आने वाले समय में 7 से 8 प्रतिशत तक की और बढ़ोतरी की संभावना है.

कोरोनाकाल में भी सेल हुई अच्छी
इधर व्हाइट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आगरा में कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद एसी, फ्रिज और टीवी की अच्छी सेल हुई है. अप्रैल में थोड़ा इफेक्ट देखने को मिला था लेकिन मई और जून में कूलिंग प्रोडक्ट्स की अच्छी बिक्री हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!