आगरालीक्स…वायरल फोटो से…आगरा में दुल्हन का स्वागत कींचड़ भरे रास्ते में. दूसरे शहर से विदा होकर आगरा आई दुल्हन बोली—कैसे निकलें इतनी गंदगी से…
आगरा में एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें बारात के आने के बाद ससुराल में दुल्हन का स्वागत कींचड़ भरे रास्ते से हो रहा है. दूसरे शहर से विदा होकर यह दुल्हन जब आगरा में अपनी ससुराल पहुंची तो यहां उसको सजावट की जगह कींचड़ भरे रासते मिले. मामला वार्ड नंबर 61 के ख्वासपुरा का है.
यहां रहने वाले प्रशांत की शादी बाड़ी बसैड़ी धौल्पुर में हुई है. शुक्रवार दोपहर दो बजे वह दुल्हन को विदा कराकर आगरा अपने घर आए. यहां बारिश से जलभराव होने और नाली की निकासी न होने के कारण घर की चौखट के सामने ही कींचड़ और गंदगी हो रखी है. ऐसे में गली से गुजरते समय दुल्हन को भी बड़ा संभलकर यहां से गुजरना पड़ा, हालांकि इसके बाद भी उसका लहंगा खराब हो गया.