राजस्थानलीक्स….. प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में सीटें बढ़ाने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेते राजस्थान टेक्निकल विवि, कोटा के कुलपति प्रो. आरए गुप्ता रंगे हाथ पकड़े गए। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होटल से कुलपति को रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया।

राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने गुरुवार को जयपुर हाउस के गेस्ट हाउस में छापा मारा। राजस्थान टेक्निकल विवि, कोटा के कुलपति प्रो. आरए गुप्ता को निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया। इसके बाद एसीबी की टीम ने गेस्ट हाउस में जांच की, वहां से 21 लाख रुपये कैश मिले हैं। इसके बाद एसीबी की टीम ने कई और जगहों पर छापे मारे हैं।
सीट बढ़ाने के लिए मांगे थे 10 लाख रुपये
राजस्थान टेक्निकल विवि, कोटा के कुलपति प्रो. आरए गुप्ता ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीटें बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में एसीबी में शिकायत की गई, एसीबी की टीम ने जांच की, जांच सही पाए जाने के बाद टीम ने कुलपति को ट्रैप करने की प्लानिंग की। टीम ने जयपुर के गेस्ट हाउस से कुलपति प्रो. आरए गुप्ता को पांच लाख रुपये लेते हुए अरेस्ट कर लिया। कुलपति जयपुर गेस्ट हाउस में चार दिन से ठहरे हुए थे।