Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा G-20 Agra Meeting : Agaites motivate for good habit #agra
आगराबिगलीक्स

G-20 Agra Meeting : Agaites motivate for good habit #agra

85

आगरालीक्स…आगरा को जी-20 समिट के ​लिए सजाया और संवारा जा रहा है, लोग भी अच्छे दिखें तो बात ही क्या हो, अच्छी आदतों के लिए मोटिवेट कर सकते हैं तो बढ़ाएं कदम, इस खबर में पढ़ें एक दिलचस्प मुहिम के बारे में.

आगरा में जी-20 समिट के लिए शहर को सजाया और संवारा जा रहा है। इस बीच एक संस्था की अनूठी मुहिम भी सामने आई है। इसके तहत शहर के आॅटो रिक्शा चालकों, रिक्शा चालकों, निरक्षर लोगों को अच्छी आदतों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शहर को साफ-सुथरा बनाने में शासन-प्रशासन ही नहीं बल्कि हम भी योगदान कर सकते हैं। या ये कहें कि हमें करना ही चाहिए। सोल्जर्स आॅफ सोसाइटी (एसओएस) ने इसकी बानगी पेश की है। आॅटो रिक्शा और रिक्शा चालकों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे तंबाकू का सेवन न करें, बहुत जल्द इस आदत को नहीं छोड़ सकते तो कम से कम सड़कों और साफ-सुथरी जगह पर न थूकें। ऐसा करने पर जुर्माना तो है ही साथ ही ऐसा करने पर आप शहर की छवि को भी धूमिल करते हैं। दूसरों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि यही गुटखे की पीक फिर हवा के जरिए उड़कर दूसरे लोगों की सांसों में जाती है।
रविवार को इस संबंध में हुई बैठक में संस्था प्रमुख डाॅ. नवीन गुप्ता ने बताया कि आॅटो रिक्शा, रिक्शा चालकों और निरक्षर लोगों को तंबाकू से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान बताते हुए उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए संस्था लम्बे समय से प्रेरित कर रही है। आरबीएस काॅलेज में अर्थशास्त्र कीं प्रोफेसर अंजू जैन ने इसके लिए एक विकल्प भी तैयार किया है। जिन्हें गुटखा चबाने की आदत है वे राजा की मंडी स्टेशन पर आकर एसओएस भोजनालय में विकल्प की जानकारी ले सकते हैं। इसकी मदद से अब तक सैकड़ों लोेगों ने तंबाकू छोड़ी है। बता दें कि डाॅ. नवीन गुप्ता और डाॅ. अंजू जैन अब तक 900 से अधिक लोगों की तंबाकू छुड़वा चुके हैं। इनमें से कई तंबाकू के दुष्परिणाम भी झेल रहे थे।
फिलहाल जी-20 समिट से पहले राजा की मंडी, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, बाग फरजाना में लोगों को तंबाकू न खाने, सड़कों पर न थूकने, सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने, रहन-सहन अच्छा रखने, बाल-कपड़े आदि साफ रखने जैसी आदतों के लिए सभाएं कर प्रेरित किया जा रहा है। राजा की मंडी स्टेशन के बाहर आॅटो रिक्शा, रिक्शा चालकों आदि के लिए एक बारबर की व्यवस्था की गई है ताकि वे बाल-दाढ़ी बनाकर अच्छे से साफ-सुथरे रहें। हिन्दुस्तान काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंसेज के एमबीएस छात्र और 60 प्लस सोसाइटी के वृद्धजन भी लोगों को मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि अगर आप भी किसी को मोटिवेट कर सकते हैं वाॅलेंटियर के तौर पर उक्त तीनों ही स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!